How to Choose The Right Life Partner

 शादी एक ऐसा रिश्ता है जो दो लोगो को जीवन भर के लिए एक दुसरे के साथ जोड़ता है| यह रिश्ता जितना खूबसूरत होता है उतना ही जिम्मेदारियां भी ले कर आता है ऐसे में बहुत जरूरी होता है एक सही जीवनसाथी का चुनाव.लड़का या लड़की दोनों के मन में यह सवाल जरूर उठता है की ऐसे में एक दुसरे से पहेली मुलाकात में क्या सवाल या बाते की जाय जिससे सही जीवनसाथी का चुनाव किया जा सके|वैसे पहली मुलाकात में एक दुसरे को पूरी तरह से जान पाना संभव तो नहीं है किन्तु कुछ ऐसी बाते व सवाल है जिन्हें आप अपने भावी जीवनसाथी से पूछ कर एक अंदाजा लगा सकते है की सामने वाला व्यक्ति शादी करने के लिए उपयुक्त जीवनसाथी है या नहीं|

अब जानते है उन सवालो को जिनको लड़का या लड़की एक दुसरे से पहेली मुलाकात में पूछ सकते-

  1. Ice Breaker Questions:-  पहली मुलाकात में लड़का हो या लड़की दोनों ही घबराय होते है जिसमे लड़की कुछ ज्यादा घबराई होती है जिससे बातचीत की शुरुआत ऐसे सवालो से करें जो सामान्य हो और जोice breaking में help करे| एक दुसरे से पूछे की आपके नाम का मतलब क्या है? एक दुसरे से उनके शौक, एक दुसरे की पसंद के बारे में, और रूचि क्या है यह जानने का प्रयास करें|
  2. Show Interest Career And Education Goals:-एक दुसरे के career goals and education goals के बारें में बात करें| लड़कियों को पसंद आता है यदि लड़का लड़की के career में रूचि लेता है तो पहली मुलाकात में दोनों ही यह जानने का प्रयास करें की दोनों के ही career और education goals क्या है?
  3. Marriage Expectations:-शादी को लेकर दोनों की ही क्या उम्मीदे है यह जानना बहुत जरूरी है| जब दोनों ही पहली मुलाकात में शादी को लेकर एक दुसरे से उनकी शादी को लेकर उम्मीदों को जान पाते है तो शादी का फैसला लेना बहुत हद तक आसान हो जाता है|
  4. Ask About Duties Towards Parents:-शादी सिर्फ दो लोगो के बीच का ही नहीं बल्कि दो परिवारों के बीच का रिश्ता है| पता करें की दोनों के ही माता,पिता के प्रति क्या कर्त्तव्य है और किस तरह से वे अपने माता पिता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते है इससे यह पता चलेगा की यदि दोनों अपने जिमेदारी को अच्छे से समझते व निभाते है दोनों एक दुसरे के माता पिता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी समझेंगे|
  5. Ask About Lifestyle:-दोनों ही एक दुसरे से उनकी lifestyle के बारे में जाने दोनों की social life जानने का प्रयास करें, खाली वक़्त में क्या करना पसंद है यह जानें, किन चीजों में रूचि है यह भी जानने का प्रयास कारें|

कुछ ऐसी बाते जिनको ध्यान में रखना जरूरी है जैसे:-

  • Salary के बारे में बात न करें|
  • Past के बारे में बात न करें|
  • कोशिश करें की एक से ज्यादा मुलाकात हो सके एक दुसरे को ज्यादा अच्छे से जानने के लिए|
  • एक दुसरे को सम्मान दें|
  • Impress करने की कोशिश न करें|
  • Descent बन कर एक दुसरे से मिलें|

 

 

 

 

Share